Breaking

24 February 2022

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा की ग्रहण कि सदस्यता

प्रयागराज:- (कुश कुमार द्विवेदी)विधानसभा चुनाव की तारीख भले ही अब करीब आ चुकी हो लेकिन पार्टी में दल बदलने का नाम नही थम रहा है चाहे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की बात करे या फिर विधानसभा 257 प्रतापपुर के प्रत्याशी डॉ राकेश धर त्रिपाठी की बात हो । जिस तरह से प्रदेश के मुखिया ने चुनाव की तारीख ऐलान होने के बाद समाजवादी पार्टी में घात लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव को पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराया था ठीक उसी तर्ज पर पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश व भाजपा और अपना दल एस के संयुक्त प्रत्याशी डॉ राकेश धर त्रिपाठी ने चुनाव के ठीक तीन दिन पहले समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को भाजपा में सदस्यता दिलाई। विधानसभा चुनाव के आखिरी समय मे भी भाजपा और अपना दल (एस)के कार्यकर्ता और पदाधिकारी समाजवादी पार्टी में सेंध लगाने से  बाज नही आ रहे है। गुरुवार को एक तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फूलपुर के लंका मैदान में जनसभा कर रहे थे तो वही दूसरी तरफ भाजपा और अपना दल (एस) व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी डॉ राकेश धर त्रिपाठी और कांशी प्रान्त के महामंत्री अमर नाथ यादव ने समाजवादी पार्टी में सेंध लगा कर विधानसभा प्रबुद्ध अध्यक्ष प्रणव द्विवेदी ,नगर उपाध्यक्ष राहुल दुबे ,पूर्व सभासद शैलेन्द्र भारतीया को भाजपा की सदस्यता दिलायी , तो वही वही प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य  युवा मोर्चा प्रणव त्रिपाठी के साथ जिला महामंत्री कमलेश मिश्रा व विधानसभा अध्यक्ष श्यामबिहारी पाण्डेय ने भी  क्षेत्र में जाकर सरकार के नीतियों को गिनाकर चंद्रकांत यादव और पंकज वर्मा को भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages