Breaking

1 December 2024

महाराष्ट्र में नई महायुति सरकार 5 दिसंबर को शपथ लेगी

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद अब तक महायुति द्वारा मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, खबरों के अनुसार महाराष्ट्र में नई महायुति सरकार 5 दिसंबर को शपथ लेगी। इस महत्वपूर्ण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुंबई के आज़ाद मैदान में उपस्थित होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह का विवरण 

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को एक ट्वीट के माध्यम से इस शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समारोह 5 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे मुंबई के आज़ाद मैदान में आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में महायुति सरकार शपथ लेगी।

महायुति की ऐतिहासिक जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने एक बार फिर से विशाल बहुमत से जीत हासिल की है। महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं। 288 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 132 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसके अलावा, शिवसेना को 57 सीटें और एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं।

CM पद को लेकर तनाव

चुनाव परिणामों के बाद से महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद और खींचतान जारी रही है। इस कारण अब तक मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हो पाई है। हालांकि, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद को सीएम पद की दौड़ से बाहर कर लिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार भाजपा से ही मुख्यमंत्री चुना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस पद के लिए सबसे आगे हैं, और भाजपा आलाकमान के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी उनके नाम पर सहमत है।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages