Breaking

30 November 2019

गुजरात: इस कार का कटा सबसे महंगा 9.80 लाख रुपए का चालान

traffic fine of rs 9 80 lakh in ahemdabad
गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में एक कार कार का 9.80 लाख रुपए का चालान काटा है जो कि अब तक का सबसे महंगा चालान होगा। न्यू मोटर विहिकल एक्ट आने के बाद देश के ज्यादातर हिस्सों में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है। हालांकि गुजरात सरकार ने इसमें कुछ मामूल सुधार करने के बाद इसे अपने राज्य में लागू किया है। इसके बाद भी कार मालिक की घोर लापरवाही के चलते अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस को अब तक सबसे महंगा चालान काटना पड़ा।

अहमदाबाद के डीसीपी ट्रैफिक अजीत रंजन ने बताया कि पुलिस ने पोर्शे 911 कार को कल रोका और उसके मालिक पर 9.80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। कार को रोककर जब पड़ताल की गई तो पता चला कि उसके पास गाड़ी के कागज नहीं है और नही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर है। इतना नहीं कार चलाने वाले के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।
Ahmedabad Police detained a Porsche 911 car y'day and imposed fine of Rs 9.80 lakhs on owner. Ajit Ranjan, DCP,Traffic says,"We detained car as it did not have proper documents and valid number plate. Car was uninsured and earlier penalties worth over Rs 9 lakhs were unpaid."
View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
150 people are talking about this


पुलिस ने बताया कि कार का बीमा भी नहीं कराया गया था। कई बार पहले भी इस कार का चालान हो चुका है और मालिक के ऊपर पहले से 9 लाख रुपए का जुर्माना था। अब पुलिस ने 80 हजार रुपए का ताजा चालान जोड़ दिया जिसके बाद कुल 9.80 लाख रुपए का चालान कार मालिक को दिया गया।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages