Breaking

7 July 2018

अब साल में दो बार होंगी NEET और JEE

अब साल में दो बार होंगी NEET और JEE
नई दिल्‍ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की है कि नीट (NEET), जेइइ (JEE), यूजीसी नेट (UGC NET) और सीमैट (CMAT) परीक्षा अब पूर्णत: कंप्‍यूटर पर आधारित होगी। परीक्षा 4-5 दिनों में आयोजित की जाएगी। छात्र उनमें से किसी दिन का चुनाव कर सकेंगे।
नीट (NEET), जेइइ परीक्षा, यूजीसी नेट और सीमैट अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करेगा जो पहले सीबीएसई आयोजित करता था। नीट (NEET) और जेइइ (JEE) परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि नीट की परीक्षा हर साल फरवरी और मई में कराई जाएगी। साथ ही ये परीक्षाएं कम्प्यूटर के माध्यम से करवाई जाएगी।
वहीं जावड़ेकर ने बताया कि नेट की परीक्षा दिसंबर में और जेईई (मेन्स) की परीक्षा हर साल जनवरी और अप्रैल में कराई जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पहले ही इस बात की सिफारिश की थी।
बताया जा रहा है कि 12वीं के बाद विद्यार्थियों का समय बर्बाद न हो और सभी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जेईई और नीट के पेपर का स्तर एक हो, इसके लिए परीक्षा समय में बदलाव किया गया है।
अभी तक 12वीं में स्टूडेंट्स बोर्ड की तैयारी के साथ नीट और जेईई दे रहे हैं। नए प्रस्ताव के अनुसार अब इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को 12वीं बोर्ड के साथ एक साल में दो अवसर मिलेंगे।
वे दिसंबर में नीट और जेईई देने के बाद बोर्ड परीक्षा ठीक से दे पाएंगे। बता दें कि पहले जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन सीबीएसई की ओर से किया जाता रहा है और जेईई एडवांस का आयोजन कोई एक आईआईटी संस्थान करता है।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages