
टीम इंडिया के विकेटकीपर और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत धमाकेदार रही.
टीम इंडिया के विकेटकीपर और पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत धमाकेदार रही. लेकिन शुरुआती दिनों में धोनी को ड्रेसिंग रूम में 'बिहारी' कहकर बुलाया जाता था. ख़ासकर युवराज सिंह उन्हें ख़ूब चिढ़ाते थे, लेकिन कूल धोनी इसे मज़ाक समझकर नजरअंदाज किया करते थे. यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद धोनी ने युवराज सिंह की आत्मकथा' द टेस्ट आॅफ माई लाइफ' के लान्च के मौके पर कही थी.
2/ 5
धोनी जब भारतीय क्रिकेट का हिस्सा बने तो वो बहुत जल्दी छक्के-चौके लगाने के लिए मशहूर हो गए. लेकिन अक्सर बड़े शॉट्स लगाने में उन्होंने अपना विकेट भी गंवाया. ऐसे में युवी उन्हें चिढ़ाते और कहा करते कि सिर्फ चौके-छक्के लगाने से कुछ नहीं होता, मैच जिताने वाली पारी भी खेलनी पड़ती है.
3/ 5
लेकिन जब धोनी ने अपनी तूफानी पारी से मैच जीताने शुरू किए, तो युवराज ने ये कहना शुरू कर दिया कि असली क्रिकेट तो टेस्ट मैच में नज़र आता है.
4/ 5
युवराज की इन बातों से तंग आकर एक धोनी को गुस्सा आ गया और उन्होंने पलटकर युवराज से कहा, तुम हमेशा गुस्से में क्यों रहते हो? माही की बात सुनकर युवी को अपनी ग़लती का एहसास हुआ और वो दोनों बेहद अच्छे दोस्त बन गए.



