Breaking

7 July 2018

छात्राओं के सामने की अश्लील हरकत, गुस्साई भीड़ ने हेडमास्टर को जूते-चप्पलों से जमकर पीटा

छात्राओं के सामने की अश्लील हरकत, गुस्साई भीड़ ने हेडमास्टर को जूते-चप्पलों से जमकर पीटा
मध्य प्रदेश के पिपलौदा तहसील में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को लोगों ने चप्पल-जूतों से पीटा। हेडमास्टर पर बच्चियों के सामने अश्लील करने का आरोप।
बच्चियों की शिकायत पर स्कूल पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने जब प्रभारी प्रधानाध्यापक से चर्चा कि तो उसने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीण व परिजन ने प्रभारी प्रधानाध्यापक की जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। कलेक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद निलंबन के आदेश दिये।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा था कि बच्चियों की शिकायत पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शासकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। प्रभारी प्रधानाध्यापक से जब परिजन ने बच्चियों के सामने अश्लील हरकत करने की बात कही तो उसने विवाद शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीण महिलाओं व परिजन ने प्रभारी प्रधानाध्यापक गेहलोत की जूते-चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। डायल-100 को सूचना कर आरोपित गेहलोत को कालूखेड़ा थाने ले जाया गया। परिजन व स्कूली छात्राओं के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages