Breaking

6 July 2018

सुनंदा पुष्कर मर्डर केसः शशि थरूर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत

सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में कांग्रेस नेता और उनके पति शशि थरूर आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए जहां से उन्हें जमानत दे दी गई। कोर्ट ने कहा कि उन्हें बेल के लिए आवेदन लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सेशन कोर्ट की तरफ से उन्हें पहले ही अग्रिम जमानत दी जा चुकी है। इसके साथ ही इस मामले में अब अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी।
Image result for sunanda and tharoor
इसके साथ ही सरकारी वकील और शशि थरूर के वकील ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के आवेदन का भी विरोध किया। जिसमें उन्होंने मामले में सरकारी वकील की मदद करने की इजाजत मांगी थी।
गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की तरफ से दाखिल चार्जशीट में उनके पति शशि थरूर एकमात्र आरोपी है। दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि शशि थरूर के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत है। दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में थरूर को आत्महत्या के लिए उकसाने और पत्नी के साथ क्रूरता बरतने का आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है कि थरूर के खिलाफ आरोपों की जांच पेशेवर तरीके से की गई है।
सुनंदा पुष्कर का शव दिल्ली के एक होटल के कमरे से 17 जनवरी 2014 की रात संदिग्ध हालात में मिला था। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू करने के एक साल बाद मर्डर केस दर्ज किया था।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages