Breaking

7 July 2018

3000 रुपये लीटर बिक रहा दूध, राजस्थान के किसानों की बल्ले-बल्ले


अपने देश में कई इलाकों में तो दूध 52-55 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध है, पर राजस्थान के लोगों को 1 लीटर दूध के बदले में 3000 रुपये तक की आमदनी हो रही है। चौंकिए मत! यह कैमल मिल्क (ऊंटनी का दूध) है जिसकी अमेरिका में काफी मांग है। कैमल मिल्क और इससे बने मिल्क पाउडर की डिमांड अमेरिका से लगातार बढ़ रही है और यही वजह है कि एक लीटर दूध की कीमत 50 डॉलर तक पहुंच गई है। आइए समझते हैं कि कैमल मिल्क से कैसे भारतीय हो रहे खुश: 
ज्यादातर ग्राहक अमेरिका के हैं और वे एक लीटर कैमल मिल्क के लिए 3000 रुपये तक दे रहे हैं। 

- राजस्थान में ऊंट मालिकों के लिए यह किसी अप्रत्याशित उपहार से कम नहीं है, जो बीकानेर, कच्छ और सूरत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों को मिल्क बेचते हैं। मिल्क को 200ml के टेट्रा-पैक में बेचा जाता है जबकि प्रोसेस्ड पाउडर को 200 और 500 ग्राम के पैकेटों में भरकर बेचा जाता है। 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages