Breaking

31 March 2023

नीरज दवे को राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

 



मुंबई। हिंदी भाषा के प्रचार एवं प्रसार के लिए महाराष्ट्र राज्य हिंदी सािहत्य अकादमी ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए गुरुवार को मुंबई के बांद्रा स्थित रंग शारदा ऑडिटोरियम में पुरस्कारों का वितरण किया गया। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने जागरूक टाइम्स मुंबई के कार्यकारी संपादक नीरज दवे को साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया। दवे को पुरस्कार स्वरूप अभिनन्दन पत्र एवं 51 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं। दवे बाड़मेर-जोधपुर के मूल निवासी हैं और लंबे समय तक राजस्थान पत्रिका समाचार पत्र से जुड़े रहे हैं। 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages