Breaking

16 January 2020

कबाड़ से बनाई इलेक्ट्रिक बाइक, मशहूर कार कंपनी के मालिक भी हैरान; मीटिंग की जताई इच्छा

कबाड़ से बनाई इलेक्ट्रिक बाइक, मशहूर कार कंपनी के मालिक भी हैरान; मीटिंग की जताई इच्छा
सूरत: कबाड़ से शानदार चीजें बनाने के अनेक किस्से सामने आ चुके हैं लेकिन सूरत के विष्णु पटेल ने जो कमाल किया है वो जानकर कई ऑटो इंजीनियर भी हैरान हैं. विष्णु पटेल ने कबाड़ में से इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है. सबसे ख़ास बात यह है कि वे जन्म से ही दिव्यांग हैं और सुन भी नहीं सकते. जाने-माने उद्योगपति आनंद महेंद्रा  ने उनकी प्रशंसा की है और उनके जैसे अन्य लोगों को 1 करोड़ की मदद करने की इच्छा जताई है. महेंद्रा ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है. उन्होंने विष्णुभाई को मिलने और उनके ख़ास वर्कशॉप की मुलाकात लेने की इच्छा जताई है. 
कई ऑटो सेक्टर के विशेषज्ञ बाइक बनाते हैं लेकिन सूरत के महीधरपुरा इलाके में रहते विष्णुभाई को लोग उनकी ख़ास बाइक के लिए जानते हैं जिसे उन्होंने खुद बनाया है. 60 वर्षीय विष्णुभाई पटेल जन्म से दिव्यांग हैं और सुन भी नहीं सकते. कभी गेराज में काम भी नहीं किया. चौंकाने वाली बात तो ये है कि उन्होंने केवल कक्षा 5 तक की पढ़ाई की है. नौकरी करके अपना गुजारा करने वाले विष्णुभाई जब रिटायर हुए तब उनके मन में विचार आया था कि अब वे घर बैठकर क्या करेंगे. उनके मन में इलेक्ट्रिक बाइक बनाने का ख्याल आया. 
3 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बना चुके हैं विष्णुभाई
विष्णुभाई ने बिना किसी एडवांस टेक्नोलॉजी की मशीन के इस बाइक को तैयार किया है. इस बाइक में एक्टिवा और काइनेटिक स्कूटी के पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है. इतना ही नहीं बाइक के अंदर इस्तेमाल किए गए वायर और इलेक्ट्रिक पार्ट्स कबाड़ हो चुकी चीजों में से बीन-बीनकर बनाया गया है. उन्होंने लैपटॉप, मोबाइल और टीवी रिमोट के पार्ट्स बाइक बनाने में इस्तेमाल किए हैं. 3 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बना चुके हैं. शनिवार को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा था कि वे विष्णुभाई की स्टोरी से प्रभावित हुए हैं. वे उनके संपर्क में रहेंगे और देखेंगे कि उनके वर्कशॉप को आगे बढ़ाने में इन्वेस्ट कर पाएंगे या नहीं. 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages