Breaking

22 November 2019

IND vs BAN- डे-नाइट टेस्ट, गुलाबी गेंद से टीम इंडिया की गुलाबी शुरुआत

गुलाबी गेंद से टीम इंडिया की गुलाबी शुरुआत
टेस्ट क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश की टीम ने आज एक नया इतिहास अपने नाम किया। दोनों टीमें पहली बार पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट में उतरीं। टीम इंडिया को इस टेस्ट में पहले बोलिंग का मौका मिला और उसके फास्ट बोलरों ने इस गुलाबी गेंद वाले टेस्ट से गुलाबी शुरुआत की। फास्ट बोलरों की तिकड़ी ने मात्र 30.3 ओवर में बांग्लादेश की पहली पारी 106 रन पर ही समेट दी।
उमेश ने तोड़ी कमर
मैच का पहला विकेट भले ही इशांत शर्मा ने अपने नाम किया हो, लेकिन जल्दी ही मैच पर विदर्भ एक्सप्रेस हावी होती दिखी। विदर्भ के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने एक के बाद एक मेहमान टीम को 3 झटके और दे दिए। बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर बुरी तरह चरमरा गया था। उमेश (3/29) के आग उगलते स्पेल ने बांग्ला टीम की कमर ही तोड़ दी।
रोहित का ब्लाइंडर कैच
इस मैच में उमेश यादव के पहले विकेट को और भी शानदार रोहित शर्मा के कैच ने बना दिया। रोहित दूसरे स्लिप में खड़े थे और बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक की बैट को चूमती हुई एक गेंद पहले स्लिप में खड़े विराट की ओर जा रही थी। लेकिन रोहित विराट से पहले ही इस गेंद की ओर लपक पड़ और उन्होंने हवा में ही यह गेंद अपने हाथ में लपक ली। उनका यह कैच देखने लायक था।
विराट-पुजारा ने दिखाई राह, भारत मजबूत
भारत के दोनों ही ओपनर 43 रन के कुल स्कोर पर पविलियन लौट गए। यहां से अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली ने पारी को संभाला और भारत की सही राह पर ले आए। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि पुजारा 55 रन पर आउट हो गए। लेकिन विराट 59 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर थे

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages