
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक होटल में आग लगने की खबर है। अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ना ही आग लगने के कारणों का पता चल सका है। बताया जा रहा है कि होटल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाई जा रही है।
आग को देखते हुए सुरक्षा मद्देनजर आसपास की इमारत को खाली करवा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर के जिस होटल में आग लगी है उसका ज्यादातर हिस्सा लकड़ी का बना हुआ था जिसकी वजह से आग बहुत तेजी के साथ फैली।
इस मामले में ज्यादा जानकारी प्रतीक्षा की जा रही है।