Breaking

21 June 2019

नौसेना के सबसे बड़े जंगी जहाज में लगी आग, 4 स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल से लैस है यह पोत

ins visakhapatnam
भारतीय नौसेना के लिए मझगांव गोदी में निर्माणाधीन युद्धपोत में शुक्रवार शाम आग लग गई और संभवतया एक व्यक्ति इसके अंदर फंसा हुआ है। एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी। शहर की दमकल सेवा के प्रमुख पीएस राहंगडाले ने कहा, ''निर्माणाधीन युद्धपोत विशाखापट्टनम में शाम पांच बजकर 44 मिनट पर आग लग गई। इस आग को बुझाने में आठ गाड़ियां काम में लगी हुई हैं।"
उन्होंने कहा कि यह आग इस जंगी पोत के दूसरे और तीसरे डेक पर लगी हुई है। युद्धपोत से धुआं निकल रहा है। उन्होंने कहा कि इस आग में शायद कोई एक व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है। एक अन्य अग्निशमक अधिकारी ने कहा कि आग की वजह जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
मझगांव डॉकयार्ड भारत में केवल ऐसी जगह है जो पनडुब्बी बनाने की क्षमता रखती है। जंगी पोत विशाखापट्टनम अपनी श्रेणी का सबसे बड़ा पोत है और इसका निर्माण मझगांव गोदी में अप्रैल 2015 में शुरू हुआ था। यह पहला युद्धपोत है जिसमें चार स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल विनाशक लगे हैं।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages