
बीजेपी प्रमुख अमित शाह का कहना है कि 2019 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी बनाम तमाम राजनीतिक पार्टियां हैं.
अलीगढ़ में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुंडों के उत्साह को ठंडा कर दिया है.
शाह ने कहा कि पहले की सरकारों में भू-माफ़ियाओं के सामने किसी की नहीं चलती थी लेकिन योगी सरकार ने क़ानून को कड़ाई से लागू किया है.
बीजेपी प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के ख़िलाफ़ सारी पार्टियां एकजुट हो रही हैं.

मोदी ने रफ़ाल घोटाला किया, कांग्रेस सुनिश्चित आय देगी: राहुल गांधी
ओडीशा में कालाहांडी ज़िले के भवानीपटना में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर तीखा हमला बोला.
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और पटनायक दोनों प्रदेश के ग़रीबों की ज़मीन छीन अपने उद्योगपति दोस्तों के हवाले कर रहे हैं. कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पटनायक मोदी के रिमोट कंट्रोल पर काम कर रहे हैं.