Breaking

14 November 2018

SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 दिसंबर से बदल जाएगा पैसा निकालने वाला ये नियम

SBI बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि 1 दिसंबर के बाद कोई भी ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे.Image result for sbi

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अगर आपका अकाउंट है तो आपके लिए ये खबर बेहद अहम है. बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि 1 दिसंबर के बाद कोई भी ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे. मतलब साफ है कि ऑनलाइन बैंकिंग अकाउंट बंद हो जाएगा. आपको बता दें कि बैंक ये कदम RBI की ओर से जारी नियमों के बाद उठा रहा है.
Image result for sbi

क्या है मामला-एसबीआई ने अपनी आध‍िकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर इसकी जानकारी दी है.  इसके मुताबिक अगर आप अभी एसबीआई इंटरनेट बैंक‍िंग का इस्तेमाल करते हैं. लेक‍िन आप ने अभी तक अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर नहीं किया है, तो 1 दिसंबर तक करवा लें.

ब्लॉक हो जाएगी इंटरनेट बैंकिंग सर्विस-बैंक ने कहा है कि अगर आप ने 1 दिसंबर, 2018 तक यह काम नहीं निपटाया, तो आपकी इंटरनेट बैंक‍िंग ब्लॉक हो जाएगी. एसबीआई ने कहा है कि इसके बाद आप इंटरनेट बैंक‍िंग के जरिये लेन-देन नहीं कर पाएंगे.ऐसे करें अपडेट-एसबीआई ने कहा है कि आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ब्रांच में जाना होगा. यहां अपना मोबाइल नंबर जल्द से जल्द रजिस्टर करवा लें. ताकि आपको किसी भी सुविधा से वंच‍ित न रहना पड़े.

क्यों करना होगा ये काम-अपने बैंक खाते के साथ मोबाइल नंबर अपडेट करना इसलिए भी जरूरी है ताकि आपको हर लेन-देन की जानकारी मिलती रह सके. इससे किसी भी संभावित धोखाधड़ी से बचने में भी मदद मिलती है. मोबाइल नंबर अपडेट करना न सिर्फ जरूरी है, बल्क‍ि यह आपके लिए फायदेमंद भी है. तो जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर अपने बैंक अकांउट से लिंक करवा दीजिए.

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages