Breaking

1 November 2018

जब शाहरुख खान को देखकर एक फकीर ने की थी ये बड़ी भविष्यवाणी

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का 2 नवंबर को बर्थडे है। शाहरुख के फैन्स इस दिन के लिए काफी उत्साहित हैं, इसलिए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, जो शाहरुख के हर फैन को जरूर पता होनी चाहिए।
शुरुआत करते हैं शाहरुख के पेट नेम से। बता दें कि शाहरुख को स्कूल डेज में मेल ट्रेन बुलाया करते थे, ऐसा उनके दोस्त इसलिए कहते थे क्योंकि वो बहुत अच्छे रनर थे और कई सारी रेस जीत चुके थे।
फकीर ने की थी ये भविष्यवाणी
कहा जाता है कि शाहरुख एक बार अपनी मां के साथ अजमेर शरीफ दरगाह गए थे तो उन्हें अचानक पता चला कि किसी ने उनकी पॉकेट मार ली है। जैसे ही शाहरुख को इसका पता चला तो तभी एक फकीर ने उन्हें रोका और कहा कि क्या तुम्हारे पैसे खो गए हैं? शाहरुख ने उन्हें हां कहा तो वो फकीर बोला- सौ की चिंता क्यों करते हो जब करोड़ों रुपए आने वाले हैं। उनकी जिंदगी के ऐसे ही कुछ दिलचस्प किस्से हम आपको बताते हैं।
एक्टर नहीं ये बनना चाहते थे शाहरुख
बता दें कि आज भले ही शाहरुख बॉलीवुड के किंग खान हैं, लेकिन बता दें कि एक्टिंग शाहरुख की पहली च्वाइस नहीं थी। वो इससे पहले हॉकी प्लेयर बनना चाहते थे। शाहरुख ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। शाहरुख ने बताया था कि वो हॉकी प्लेयर बनना चाहते थे, लेकिन फिर किसी वजह से उन्हें ये गेम बीच में ही छोड़ना पड़ा।
गौरी को मानते हैं अपना पहला क्रश
शाहरुख अपनी पत्नी गौरी को ही पहला क्रश मानते हैं। एक बार शाहरुख ने कहा था कि मेरा फर्स्ट क्रश गौरी हैं क्योंकि जब वो गौरी को पसंद करते थे तब 18 साल के थे और गौरी 14 साल की। उन्होंने एक बार बताया था कि गौरी पहली ऐसी लड़की थीं जिन्होंने उनसे 3 सेकेंड से ज्यादा बात की।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages