Breaking

2 November 2018

विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी की सूची

अभिषेक सिंह
भोपाल - बीजेपी ने मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश के लिए जारी सूची में बीजेपी ने अपने 177 उम्मीदवारों की घोषणा की है जबकि तेलंगाना से 28 उम्मीदवारों एवं मिजोरम से 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी की पहली सूची के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पुरानी सीट बुधनी से ही चुनाव लड़ेंगे जबकि यशोधरा राजे सिंधिया को शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया गया है। मनोहर ऊंटवाल आगर से चुनाव लड़ेंगे वहीं नागेंद्र सिंह नागोद से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जे पी नड्डा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज एवं समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी पहले ही अपने 77 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages