पहली बार 1957 में लोकसभा सांसद चुने गए अटल बिहारी वाजपेयी अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर में ऐसे कई मानक स्थापित किए जिसे अब तक सराहा जाता है। पूरा देश अटलजी के जाने से शोक में डूबा है। अटलजी नहीं रहे लेकिन उनकी कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जो उन्हें देशवासियों की यादों में हमेशा अमर रखेंगी। आगे की स्लाइड्स में देखिए अटलजी की कुछ यादगार तस्वीरें...
मुलायम सिंह यादव, देवीलाल से मुलाकात के दौरान वाजपेयी।
पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के साथ मुलाकात के दौरान अटलजी।
1977 में भारत के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित कर अटलजी ने सबको हैरान कर दिया था। विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने 1977 से 2003 तक संयुक्त राष्ट्र महासभा को 7 बार संबोधित किया था।
परमाणु परीक्षण के बाद भारत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अलग-थलग होना पड़ा था और अमेरिका ने भी भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। हालांकि, साल 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की ऐतिहासिक भारत यात्रा ने सबकुछ बदल दिया। क्लिंटन 1978 में जिमी कार्टर के बाद भारत का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।