चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi अपने मोबाइल फोन को लेकर लगातार चर्चा में रहती है, लेकिन मेरठ के मनु जैन को Xiaomi से करीब 320 करोड़ रुपये मिले हैं. आइए जानें इनके बारे में...

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शियोमी (Xiaomi) सोमवार को हॉन्ग कॉन्ग के शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया है. लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर्स में करीब पांच फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन आपको ये जानकार बेहद हैरानी होगी कि मेरठ के रहने वाले मनु जैन को इस लिस्टिंग से 320 करोड़ मिले हैं. आइए जानें इनके बारे में...
2/ 7
कैन है मुन जैन- यूपी के बेहद साधारण परिवार से आने वाले शियोमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन इन दिनों सुर्खियों में हैं. मनु जैन शियोमी के इंडिया के एमडी हैं. साथ ही, ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट भी. उनको कंपनी की ओर से 2.29 करोड़ शेयर मिले थे. लिस्टिंग के बाद इनकी कीमत करीब 320 करोड़ रुपये हो गई है.
3/ 7
ये है सफलता का सफर- यूपी के मेरठ से आने वाले मनु जैन ने 2003 में आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी- टेक कोर्स किया. उन्होंने 2007 में आईआईएम कोलकाता से मैनेजमेंट की पढ़ाई की. यही वो वक्त था जब स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शियोमी चीन में अपनी नींव रख रही थी. लेकिन मनु जैन को तब शियोमी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी.
4/ 7
करियर की शुरुआत-यही वजह था कि मनु ने अपने करियर की शुरुआत एक ऐसी कंपनी से की थी, जो इंवेस्टमेंट बैंक के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करती है. बाद में मनु जेबॉन्ग जैसी ऑनलाइन रिटेलर कंपनी से जुड़े. यहां वो जेबॉन्ग के को-फाउंडिंग मेंबर्स में शामिल रहे.
5/ 7
Xiaomi ने मारी भारत में एंट्री-शियोमी ने भारतीय मार्केट में एंट्री की. इस दौरान कंपनी को यहां मनु जैन का साथ मिला. मनु जैन ने बतौर कंट्री हैड शियोमी ज्वाइन किया. यहीं से मनु जैन की मार्केटिंग स्ट्रैटजी की शुरुआत हुई. मनु ने इस कदर कंपनी को भारतीय बाजार में पॉपुलर कर दिया कि आज यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन है.
6/ 7
मार्केट में कायम है Xiaomi का दबदबा-हाल ही में काउंटर पॉइंट की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2018 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi ने सैमसंग को पछाड़ते हुए 31 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा कर लिया है. वहीं, सैमसंग की मार्केट भी बढ़ी है. लेकिन उसमें 2017 की पहली तिमाही के अपेक्षा करीब 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. जबकि Xiaomi की मार्केट 2017 की पहली तिमाही के 13.1 फीसदी से बढ़कर 31.1 फीसदी हो गई है. वहीं, Xiaomi ने साल 2017 की आखिरी तिमाही से भी 6 फीसदी उछाल मारा है.
7/ 7
ऑफलाइन मार्केट में भी पैठ बना रही है Xiaomi-काउंटरप्वॉइंट के मुताबिक Xiaomi ऑनलाइन मार्केट के साथ-साथ ऑफलाइन बाज़ार में भी तेजी से पैठ बना रही है. शाओमी के Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro कंपनी के सबसे लोकप्रिय फोन रहे. वहीं, सैमसंग Galaxy J7 Nxt और J2 (2017) के दम पर दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही.





