
दुनियाभर के अमीरों की जानकारी देने वाली मैग्जीन फोर्ब्स ने बताया कि काइली जेनर अमेरिका की सबसे कम उम्र की 'सेल्फ मेड' अरबपति बनने वाली हैं. उनकी कंपनी में सिर्फ 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं. आइए जानें इस रोचक सफर को...
सिर्फ 20 साल की उम्र में अमेरिकी की रियल्टी टीवी स्टार काइली जेनर कामयाबी का नया मुकाम हासिल करने वाली है. दुनियाभर के अमीरों की जानकारी देने वाली मैग्जीन फोर्ब्स ने बताया कि काइली जेनर अमेरिका की सबसे कम उम्र की 'सेल्फ मेड' अरबपति बनने वाली हैं. फिलहाल उनकी संपत्ति 90 करोड़ डॉलर (करीब 6120 करोड़ रुपये) है. आइए जानें उनके बारे में...
2/ 7
दो साल पहले काइली ने कॉस्मेटिक कंपनी बनाई थी. उन्होंने 29 डॉलर (करीब 1972 रुपये) के लिप किट से इसकी शुरुआत थी. लिप्स्टिक के मैचिंग सेट और लिप लाइनर सबसे पहले हिट हुए.
3/ 7
फोर्ब्स के मुताबिक काइली अब तक करीब 63 करोड़ डॉलर (4284 करोड़ रुपये) के प्रॉडक्ट दुनियाभर में बेच चुकी हैं. फोर्ब्स के मुताबिक टेलिविजन प्रोग्राम और बिजनेस से काइली की कंपनी की वैल्यू 90 करोड़ डॉलर (करीब 6120 करोड़ रुपये) हो गई है.
4/ 7
फोर्ब्स ने उन्हें अपने बलबूते पर सबसे अमीर बनने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी महिला बताया है. अगर ऐसी ही वृद्धि चलती रही तो आगे के 3 साल में वह मार्क जकरबर्ग को भी पछाड़ देंगी.
5/ 7
जेनर के इंस्टाग्राम पर लगभग 2.5 करोड़ फॉलोअर हैं. ट्विटर पर 1.6 करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं. फोर्ब्स के मुताबिक कंपनी में सिर्फ 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं.
6/ 7
फोर्ब्स की कवर स्टोरी को ट्वीट करते हुए जेनर ने लिखा, 'धन्यवाद फोर्ब्स, इस आर्टिकल और पहचान के लिए. मेरी किस्मत है कि मुझे जो अच्छा लगता है वह रोज करती हूं.'





