कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि इरफान खान के बाद अब सोनाली बेंद्रे को भी कैंसर हो गया है । इस बात की जानकारी सोनाली ने खुद ट्वीट कर दी थी । उन्होंने कहा था कि उन्हें हाई ग्रेड कैंसर हुआ है और यह अपनी आखिरी स्टेज पर पहुंच गया है ।

सोनाली बेंद्रे
सोनाली न्यूयॉर्क में रहकर अपना इलाज करवा रही हैं । इस दौरान मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि सोनाली की लापरवाही की वजह से ही उन्हें कैंसर हुआ है । डॉक्टर्स का कहना है कि सोनाली की लापरवाही के कारण उनका कैंसर आखिरी स्टेज पर पहुंच गया ।

सोनाली बेंद्रे - फोटो : twitter
सोनाली को लंबे समय से शरीर में दर्द की शिकायत थी लेकिन उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया । जब कैंसर आखिरी स्टेज पर पहुंच गया और दर्द असहनीय हो गया तो उन्होंने टेस्ट करवाया । अगर सोनाली पहले ही टेस्ट करवा लेतीं तो उन्हें पता चल जाता ।

सोनाली बेंद्रे
इससे उन्हें जयादा दर्द नहीं झेलना पड़ता । लेकिन अभी भी उनके बचने की पूरी संभावना है । बता दें कि सोनाली की कैंसर की खबर सुन पूरा बॉलीवुड उनके लिए दुआ मांग रहा है । वहीं अक्षय कुमार उनसे मिलने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे ।