Breaking

2 July 2018

महिला का आरोप, गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र घुमाया

woman says she was gang-raped and forced to walk nude
लखनऊ 
यूपी में हमीरपुर जिले के एक गांव की महिला ने गांव के ही चार दबंगो पर गैंगरेप और निर्वस्त्र करके घुमाने का आरोप लगाया है
कुरारा थाने के तहत आनेवाले एक गांव की महिला ने सोमवार को हमीरपुर एसपी अजय कुमार सिंह से मिलकर आरोप लगाया कि शनिवार को गांव के चार दबंग पुराने मामले मे सुलह का दबाव बना रहे थे। मना करने पर जबरन घर मे घुस गए। उससे गैंगरेप किया, प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई, लाठियों से पीटा, निर्वस्त्र कर पूरे गांव मे घुमाया। पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की। इस पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी करते हुये महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। कुरारा के एसओ बीडी सिंह यादव का कहना है कि महिला के साथ ऐसा कुछ नही हुआ। गांव के कुछ लोगों से मारपीट हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। एसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages