Breaking

3 July 2018

पति के अफेयर से गुस्सा पत्नी ने प्राइवेट पार्ट काट खिड़की से बाहर फेंका

woman cuts off cheating husband's penis and throws it out window
मियां-बीवी के झगड़े में मारपीट की बातें भले ही सुनी हो लेकिन अब एकदम अजीब मामला सामने आा है। जहां, अपने पति का किसी और से अफेयर का पता लगने पर महिला ने पहले तो पति को उत्तेजित किया और फिर धारदार चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटकर खिड़की से बाहर फेंक दिया। 
जी हां, सुनने में अजीबोगरीब लगने वाला यह मामला थाइलैंड का है। मिरर यूके की खबर के मुताबिक, 24 वर्षीय करुणा सनुसन ने पुलिस को बताया कि पहले तो उसने अपने 40 वर्षीय पति सिरीपन के सोने का इंतजार किया और फिर उसे उत्तेजित कर के 12 इंच बड़े चाकू से पीनिस काट दिया। 

गुस्से से आग बबूला बीवी यहीं नहीं रुकी, इसके बाद उसने बेडरूम की खिड़की के बाहर पति का प्राइवेट पार्ट फेंक दिया ताकि वह किसी को मिल न सके। इस दौरान सिरीपन खून से लथपथ पड़े रहे। पड़ोसियों ने सिरीपान के कराहने की आवाज सुनकर पुलिस को फोन किया जो सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची। 

पुलिस ने कटे हुए पीनिस को ढूंढकर उसे बर्फ के डब्बे में रखा और डॉक्टरों से उसे दोबारा जोड़ने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर्स ने इसे असंभव बताया। सिरीपन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और करुणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। करुणा मूल रूप से कंबोडिया की है। पुलिस की पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसे हाल ही में पता लगा था कि उसका पति किसी और महिला के साथ रिलेशन में है। यह जानकर उसे बहुत गुस्सा आया और उसने ऐसा करने की प्लानिंग की। 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages