Breaking

3 July 2018

ATM से पैसे निकालना जेब पर पड़ेगा भारी, जानिए कितना बढ़ेगा चार्ज

ATM से पैसे निकालना जेब पर पड़ेगा भारी, जानिए कितना बढ़ेगा चार्ज
एटीएम से पैसा निकालना ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ सकता है। पैसे निकालने के अब आपको और अधिक शुल्क देना पड़ेगा।
नई दिल्ली,
अब एटीएम से पैसा निकालना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। देश के बैंकों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को चिट्ठी लिखकर एटीएम से पैसे निकालने पर चार्ज बढ़ाने की इजाजत मांगी है। अगर बैंकों को इसकी अनुमति मिल जाती है तो ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालने के लिए और अधिक शुल्क देना पड़ेगा।
दरअसल, रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को अपने एटीएम अपग्रेड करने के लिए कहा है। इसका पहला चरण इसी साल अगस्त तक पूरा होना है। लेकिन एटीएम अपग्रेड करने से बैंकों पर खर्च का बोझ बढ़ेगा और बैंकों ने इसका तोड़ निकालते हुए यह बोझ आम जनता पर डालने की तैयारी कर ली है।
बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि एटीएम अपग्रेडेशन की लागत वसूलने के लिए बैंक एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज में दो तरह से बढ़ोतरी कर सकते हैं। वे फ्री ट्रांजेक्शन खत्म होने पर लिए जाने वाले 18 रुपये वाले चार्ज में बढ़ोतरी कर सकते हैं या एटीएम से फ्री एटीएम ट्रांजेक्शंस की संख्या कम कर सकते हैं। बता दें कि किसी बैंक ने अभी एटीएम से 3 और किसी बैंक ने 5 फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन की सुविधा दे रखी है।
RBI ने क्यों दिया एटीएम अपग्रेड का निर्देश
हाल के दिनो में एटीएम से धोखाधड़ी और हैकिंग की शिकायतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए आरबीआइ ने सभी बैंकों से एटीएम को अपग्रेड करने के लिए कहा है। इसकी डेडलाइन 6 चरणों में बांटी गई है। पहली डेडलाइन अगस्त 2018 है। वहीं, आखिरी चरण जून 2019 को खत्म होगा।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages