
छपरा: बिहार के छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ विद्यालय की एक छात्रा के साथ गैंगरेप व ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज हुआ है. मामले में विद्यालय के प्रिंसिपल के साथ ही 2 शिक्षक और 15 छात्र पर गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगा है. पुलिस ने इनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें प्रिंसिपल, 2 छात्र और 1 शिक्षक शामिल हैं. उक्त जानकारी सारण एसपी ने दी है. नाबालिग़ छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक तथा छात्रों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की गई है. इसे लेकर नाबालिग छात्रा ने स्थानीय एकमा थाने में शिकायत देकर स्कूल के प्रिंसिपल, दो शिक्षकों तथा पंद्रह छात्रों के ऊपर ब्लैकमेल करके सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है.