2000, 500, 200, 50, 10 के नोट के बाद अब जल्द ही 100 रुपए का नोट भी बदलने वाला है. जानें क्या होगी इस नोट की खासियत.
2000, 500, 200, 50, 10 के नोट के बाद अब रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने 100 रुपए के नोट का पहला लुक जारी कर दिया है. नए नोट का रंग बैगनी होगा और इस पर वैश्विक धरोहर में शामिल गुजरात की ऐतिहासिक रानी की वाव की झलक देखने को मिलेगी. 100 रुपये के नए नोट बाजार में आने के बाद पुराने नोट भी चलन में रहेंगे. RBI ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी जानकारी में बताया है कि 100 रुपये का नया नोट जल्द जारी होगा.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने नई फोटो के साथ जानकारी दी हैं कि आरबीआई जल्द 100 रुपये का नया नोट जारी करेगा.
>> छोटे अक्षरों में 'RBI', 'भारत', 'India' और '100' लिखा हुआ है.
>> सुरक्षा के भी पक्के उपाय किए गए हैं. इसके लिए इस पर सिक्योरिटी थ्रेड भी लगाई गई है. इसमें कलर शिफ्ट भी है.
>>100 अंक छिपा भी हुआ है.
>> देवनागरी में भी 100 अंक लिखा हुआ है.
>> महात्मा गांधी की तस्वीर मध्य में लगी हुई है.
>> छोटे शब्द जैसे आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 लिखे गए हैं.
>> नोट को टेढ़ा करने में उसके धागे का हरा रंग नीला हो जाता है. इस धागे में भारत और RBI लिखा हुआ है.
>> आरबीआई के गवर्नर का गारंटी देने वाला कथन महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिने ओर लिखा हुआ है.
>>नोट के दाहिने हिस्से में अशोक स्तम्भ है.
>>जैसा ही हाल में जारी किए गए नोट में नंबरों को छोटे से बड़ा किया गया है. वैसे ही इस नोट में भी किया गया है.
नोट के पीछे-
>> नोट छापने का वर्ष अंकित है
>> स्वच्छ भारत का लोगो नारे के साथ दिया गया है.
>> भाषा का पैनल यथावत रखा गया है.
>> रानी की वाव का चित्र है.
>> देवनागरी लिपी में 100 अंक लिखा गया है.
नोटबंदी के बाद से आने शुरू हुए नए नोट-आपको बता दें कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया था. इसके बाद आरबीआई ने 2000 और 500 रुपये का नया नोट जारी किया था. आरबीआई की तरफ से 10, 50, 200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट पहले ही जारी किए जा चुके हैं. अब 100 रुपये का नया नोट भी जल्द जारी होने की उम्मीद की जा रही है. इससे पहले आरबीआई ने अगस्त 2017 में 200 रुपये का नया नोट जारी किया था.