Breaking

19 July 2018

अविश्वास प्रस्ताव: चर्चा के लिए BJP को साढ़े तीन घंटे, कांग्रेस को 38 मिनट का समय


नई दिल्ली 
मोदी सरकार के खिलाफ आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस और वोटिंग होगी। सुबह 11 बजे से चर्चा शुरू होकर देर शाम तक जारी रह सकती है। अविश्वास प्रस्ताव लानेवाला मुख्य दल तेलुगू देशम पार्टी (TDP) आज लोकसभा में इस पर चर्चा की शुरुआत करेगा। स्पीकर ने पार्टी को बोलने के लिए 13 मिनट का समय दिया है। TDP की ओर से जयदेव गल्ला पहले वक्ता होंगे। 
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को प्रस्ताव पर अपने विचार रखने के लिए 38 मिनट का समय दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सदन में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इस पर बोल सकते हैं। अन्य विपक्षी दलों में AIADMK, तृणमूल कांग्रेस, बीजू जनता दल (BJD), तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को क्रमश: 29 मिनट, 27 मिनट, 15 मिनट और 9 मिनट का समय दिया गया है। उधर, सदन में बहुमत वाली सत्तारूढ़ बीजेपी को चर्चा में तीन घंटे और 33 मिनट का समय दिया गया है। 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages