Breaking

25 June 2018

गोविंदा से मिले इंटरनेट पर धमाल मचाने वाले डब्बू अंकल



मुम्बई - सौरभ सिंह -  अपने डांस से दुनियाभर में लोकप्रियता की बुलंदियों की छूने वाले डब्बू अंकल उर्फ संजीव श्रीवास्तव की मुलाकात आखिरकार उनके रोल मॉडल डांसर गोविंदा से हो ही गई।
इसके साथ ही वे डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित से भी मिल लिए। दरअसल माधुरी के शो डांस दीवाने के सेट पर उनकी मुलाकात हुई। डब्बू अंकल के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। जैसे ही गोविंदा को डब्बू अंकल ने देखा तो उन्होंने इस स्टार के पैर छू लिए। बता दें कि गोविंदा का गाना आपके आ जाने से पर डांस करके ही डब्बू अंकल मशहूर हुए थे। डब्बू अंकल अपनी पत्नी के साथ गोविंदा से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान डब्बू अंकल भावुक हो गए।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages