Breaking

25 June 2018

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर एम्स मिलने पहुंचे मोदी



नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रात अचानक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत का हाल लेने दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंच गए. खास बात ये थी कि पीएम मोदी बिना सुरक्षा और प्रोटोकॉल के ही एम्स पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक, एम्स प्रशासन को भी इसकी जानकारी तभी हुई जब मोदी वहां पहुंचे. आपको बता दें  कि अटल बिहारी वाजपेयी बीते 14 दिनों से एम्स में भर्ती हैं.बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने बिना सिक्योरिटी और बिना रूट के अपने घर सात लोक कल्याण मार्ग से एम्स तक का सफर तय किया. पीएम मोदी सात लोक कल्याण मार्ग से एम्स तक ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए यानी लाल बत्ती पर रुकते हुए पहुंचे थे.पीएम मोदी करीब 45 मिनट तक एम्स में रहे और डॉक्टरों से वाजपेयी की तबीयत की जानकारी ली. अब वाजपेयी की हालत स्थिर है. हालांकि दो दिन पहले उन्हें कुछ घंटे के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था. वाजपेयी को देखने वाले डॉक्टरों की टीम में एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया, कार्डियो विभाग के एचओडी डॉ. बहल और नेफ्रो विभाग की टीम शामिल है.

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages