सूरत - विकास दूबे - गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी पार्टी, क्या सत्ता पक्ष क्या विपक्ष सब लोग चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी भी किसी दल के प्रत्याशियों से कम ना होने की होड़ में आगे आते दिखे। गुरुवार को चोर्यासी विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी अजय चौधरी ने एक बडे़ जन सैलाब के साथ रैली निकाली।
जिसमें कमो बेस 1500 सौ बाइकर्स 50 चार पहिया वाहन 2500 आटो रिक्शा शामिल थें। रैली में युवाओं ने अपने नेता का हौसला अफजाई करने के लिए बार बार " जय हो अजय हो अजय की विजय हो" जैसे नारे लगाते रहे। हमारे प्रतिनिधि से बात करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि यह भीड़ जनता का हमारे प्रति एक तरह का आशिर्वाद है यह पैसा पर लाई गई भीड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार चोर्यासी विधानसभा की जनता अपना नेता चुनने का काम करेगी। किसी भी के बहकावे आने वाली नही है।