Breaking

16 August 2026

वन्दे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान





रायबरेली - 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी ,रायबरेली संसद राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में उनके द्वारा वन्दे मातरम् के अपमान जिस प्रकार किया गया उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, रायबरेली के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा विशाल शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया एवं सामूहिक वन्दे मातरम् गान किया गया 


यह मशाल जुलूस श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, सुपरमार्केट से प्रारंभ होकर घंटाघर तक गया एवं वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल पाण्डेय,भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष कर्ण सिंह, नीलेश सचान, मयंक पाण्डेय, सुमित पाण्डेय, करुणेश सिंह, अभ्युदय सिंह, जतन पाठक, आकाश पटेल, ईशांशु श्रीवास्तव, क्षितिज सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थिति रहे 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages