प्रयागराज प्रेस क्लब के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सभी सदस्यों ने माल्यार्पण करके एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके आलोक सिंह के दीर्घायु की कामना की। श्री सिंह ने पत्रकार साथियों के बीच केक काटा और कहा कि प्रयागराज प्रेस क्लब एवं पत्रकारों के हित में कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर सर्व श्री डाक्टर अरूप बनर्जी, संरक्षक अनुपम मिश्र, अधिवक्ता सौरभ बसु, क्लब के सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्र, शिवेंद्र विक्रम, आलोक मालवीय, सुधीर शुक्ला, नवीन सारस्वत, राज कुमार राकी, सुनील बच्चन,अमरीश शुक्ला, अभय सिंह, गगन जैन, अनुराग यादव, प्रदीप गुप्ता, चित्रांशी यादव, धीरज बाबा, वीरेंद्र यादव, शुभम सिंह, आलोक जायसवाल, विनोद बघेल, अधिवक्ता आशीष मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
