Breaking

23 July 2023

भाजपा युवामोर्चा जोधपुर शहर ने निकाली वाहन रैली



 भारतीय जनता पार्टी द्वारा भ्रष्ट राजस्थान सरकार के खिलाफ नहीं सहेगा राजस्थान अभियान छेड़ा है, जिसके तहत महिलाओं पर अत्याचार, पेपर लीक युवाओं के साथ वादाखिलाफी, बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी, राहत के नाम पर राजस्थान की जनता को आहत करने वाली राजस्थान की निकम्मी और नकारा सरकार के खिलाफ "नहीं सहेगा राजस्थान" आंदोलन की कड़ी मे भाजपा ज़िलाअध्यक्ष देवेंद्र सालेचा जी के निर्देशानुसार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व मे जोधपुर की तीनो विधानसभा मे वाहन रैली निकाल कर आम जन को सरकार के काले कारनामो का पर्चा बांटा। इस दौरान सरदारपूरा विधानसभा के लालसागर, पावटा मंडल की वाहन रैली सुबह कचहरी चौराहे से, खांडा फलसा, त्रिपोलिया की भाटी सोफ्टी जालोरी गेट, शास्त्री नगर की भगत की कोटि से व महामंदिर, रायकाबाग़ की महामंदिर से और चौपसानी, मसूरिया की चौपसानी से निकली।सभी वाहन रैली को भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जी सालेचा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जी जोशी ,नरेंद्र कच्छवाहा,घनश्याम डागा,नहीं सहेगा राजस्थान के जिला संयोजक राजेंद्र पालीवाल सहसंयोजक मनीष पुरोहित,पवन वैष्णव ,करणी सिंह खींची महेंद्र मेघवाल, सुभाष गहलोत, उप-महापौर किशन लड्ढ़ा,रवी गहलोत,आदित्य गहलोत,मण्डल अध्यक्ष सुनील भाटी, महेंद्र छँगानी, भूपेन्द्र सिंघवी,श्याम सुंदर गौड़,भवानी सिंह,हेमंत जयननी,अनुराग,शुभम हंस, हिमांशु कच्छवाहा, मोहित केशवनी, सौरभ आचार्य,तारा प्रकाश,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह, जितेंद्र सिंह,आदित्य शर्मा,दीपक राजोरिया, शेखर जैन,हितेश गौड़,मोहनिस गेहलोत,दीपेश सोलंकी,दिवेश परिहार, शाहिल कल्ला आदि उपस्थित रहे

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages