Breaking

22 January 2020

ध्यान योग जन जागृति सेवा संस्थान मुम्बई महाराष्ट्र द्वारा आयोजित सत्संग साधना शिविर



*ध्यान योग जन जागृति सेवा संस्थान मुम्बई महाराष्ट्र. द्वारा आयोजित दो दिवसीय माघ मेला महोत्सव  कल से प्रारंभ:
मानव जीवन का मूल धर्म, मूल ध्येय, परम लक्ष्य परमात्मा है जिसे प्राप्त कर ही हम हमारे जीवन में आनंदित हो सकते हैं। हमारा तन स्थूल शरीर, मन सूक्ष्म शरीर और प्राण अति सूक्ष्म शरीर है और इनका मूल आत्मा है, और आत्मा का भी मूल सूक्ष्म से भी सूक्ष्म अति सूक्ष्म परमात्मा है जो सूक्ष्म सात शरीरों (भु: भुवः स्व: मह: तप: जन: सत्यम) की यात्रा से सहज ही सुलभ हो जाता है..
सर्वस्व प्राप्ति की अभीप्सा लिए जब कोई व्यक्ति साधक व शिष्य संगम तट पर सद्गुरु सानिध्य में जाता है तो सद्गुरु अपनी कारुणिक कृपा से ऐसी उच्चकोटि की महदीक्षा प्रदान करता है जिससे उसका जीवन स्वतः में सम्पूर्ण हो जाता है, स्व शिव आनंद को उपलब्ध हो जाता है, अपने समस्त शारीरिक और मानसिक रोगों, दुखों और समस्त शोकों से मुक्त हो जाता है, जीवन के पाप ताप स्वयं की प्राण अग्नि में भस्मीभूत कर जीवन के परम लक्ष्य परमात्मा को प्राप्त कर लेता है..
यह आप सभी साधक शिष्यों का परम सौभाग्य है कि आपको ऐसे सद्गुरु प्राप्त हुए हैं जिनसे आप सब देवतुल्य अद्वितीय देवदुर्लभ दीक्षाएं प्राप्त कर अपने जीवन को पूर्ण करते हैं।ध्यान योग समाधि आनंद में भी पूर्णता प्राप्त करते हैं ।
आइये ! आ जाइये 23-24 जनवरी 2020, जन्म जन्मांतर के चक्र से मुक्ति पाने के लिए माघ मेला प्रयागराज संगम में , गुरु ज्ञान गंगा में स्नान कर पूज्य श्री गुरुदेव से देवतुल्य दुर्लभ "सप्त शरीर गमन महदीक्षा" प्राप्त कर समस्त दुखों से मुक्त हो जाइए...आप सबकी प्रतीक्षा में...
 शिविर स्थल: सत्संग पंडाल, माघ मेला, त्रिवेणी रोड, रिज़र्व पुलिस लाइन के सामने, प्रयागराज
 शिविर समय दोपहर:2 से रात्रि 8 बजे तक।

सप्त शरीर की शुद्धि के लिए..सप्त शरीरों की यात्रा के लिए..जीवन में शाश्वत सुख शांति प्राप्त करने के लिए अवश्य आएं..

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages