कोलकाता- सागर पांडेय - अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन व संस्थापक श्री हृदय नारायण मिश्रा ने शनिवार को कलकत्ता, गौरलाहा स्ट्रीट स्थित अपने कार्यालय के उद्घाटन हेतु पधारे नेपाल के सम्हिता सास्त्री जी मंदिर के मठाधीस व नेपाली संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री अर्जुन प्रसाद वास्तोला जी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसी के साथ नेपाल के भूतपूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लोकेन्द्र बहादुर चन्द्र जी को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी परिषद के प्रधान कार्यालय का उद्धाटन किये इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री हृदय नारायण मिश्रा ने बताया हमारी संस्था पूरे देश के करीब पन्द्रह राज्यों में सक्रिय रूप से हिंदी के प्रचार प्रसार में लगी है। उन्होंने कहा आज पूरे भारतवर्ष में करीब 70 प्रतिशत लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। जिसे 100 प्रतिशत बनाने का हमारा प्रयास है। श्री मिश्रा जी ने कहा आज गुरूजनों ने यहाँ पधार कर हमारे संस्था के सभी माननीय सदस्यों को आशिर्वाद प्रदान किया। जिससे हम काफी हर्षित महशुस कर रहे हैं। उन्होंने कहा नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद की एक शाखा नेपाल में खोलने का भी आह्वान किया। वहीं नेपाल के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री लोकेन्द्र बहादुर चन्द्र ने भारत एवं नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंध को विश्व में एक उदाहरण के तौर पर परिभाषित किया। उन्होंने कहा यह संबंध इसीप्रकार से बना रहना चाहिए। उन्होंने अपनी एक पुस्तक भी सदस्यों को भेंट की। दूसरीओर हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में मीडिया की भूमिका को भी ह्रदय नारायण मिश्राजी ने सराहा। राष्ट्रीय महासचिव पप्पू तिवारी सहित संस्था के सदस्य संतोष तिवारी , चंद्रदेव चौधरी, मनोज सिंह, शैलेश तिवारी, राजेश कुमार शुक्ला, श्री धर पाण्डेय व अन्य उपस्थित थे।