Breaking

18 August 2019

ऋतिक रोशन बने दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन


मुंबई- (राहुल झा) ऋतिक  रोशनने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। हाल ही में एक यूएस बेस्ड एजेंसी ने उन्हें दुनिया का सबसे हैंडसम मैन चुना है। एजेंसी की "टॉप 5 मोस्ट हैंडसम मैन इन द वर्ल्ड" लिस्ट में ऋतिक टॉप पर हैं। लिस्ट में उनके अलावा हॉलीवुड के स्टार्स क्रिस इवांस, डेविड बैकहम, रॉबर्ट पैटिनसन और ओमर बोरकन अल गाला शामिल हैं। भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर इस उपलब्ध‍ि को लेकर ऋतिक ने मजाक-मजाक में बड़ी ही खूबसूरत बात कही। ऋतिक ने कहा- ''ये तो बस ब्रोकली है, मजाक कर रहा हूं! मैं इस अचीवमेंट के लिए आप सभी का दिल से शुक्रगुजार हूं। वैसे अगर देखा जाए तो यह कोई अचीवमेंट नहीं है। मुझे लगता है कि इस दुनिया में अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा ख्वाहिश और महत्व है, तो वो है मेरा कैरेक्टर। एक अच्छा कैरेक्टर हमेशा आपको अट्रैक्टिव बनाता है।"

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages