कोलकाता- श्री श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल द्वारा बड़ा बाजार के बैशाख स्ट्रीट के कोठारी पार्क निंबू तला में आगामी 1 सितंबर से 3 सितंबर तक आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव की सफलता हेतु स्वास्तिक पूजन किया गया l स्वास्तिक पूजन में जनार्दन अग्रवाल,सज्जन शर्मा,राजा वर्मा,प्रकाश किला,प्रदीप अशोपा,प्रेम मिश्रा,अनिल पुरोहित,राम प्रताप करेल, मधुसूदन सफफड ,घनश्याम करनानी व अन्य गणमान्य व्यक्ति ,समाज सेवी व मंडल के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित हो कर पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।मंडल गणेश पूजा के अलावा अनेक समाज मूलक कार्य भी करता है व सबसे पुरानी संस्था है जो बड़ा बाजार में गणेश पूजा कर रही है l पूजन दाऊ महाराज व ५ पुरोहित ने मिल कर कराया।यह जानकारी प्रकाश किला ने दीl
16 July 2019
श्री श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल द्वारा स्वास्तिक व गुरु पूजन
Post Top Ad
Your Ad Spot

