*इंतजामिया कमेटी ने लावारिस शव को किया शुपूर्दे खाक*
-------------------------
संजय कुमार भारती
---------------------------
सोनभद्र/ओबरा:- इंतजामिया कमेटी ने एक मजदूर का अतिंम संस्कार शनिवार को करा कर मानवता का संदेष दिया। शुक्रवार को सेक्टर चार में अबुझ परिस्थितियो में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव की षिनाख्त मोहम्मद हलीम निवासी हनुमानगढी मोतीहारी जिला पूर्वी चम्पारण बिहार के रूप में हुयी। वह नगर में पल्लेदारी कर अपनी आजीविका चला रहा था। कमेटी के लोगो ने उसके परिजनो से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो पता चला कि उसका कोई भी अब वहा नही रहता है। इंतजामिया कमेटी ने मानवता का परिचय देते हुये। विधि विधान से जनाजे का नमाज पढा कर शव का अतिंम संस्कार कमेटी के पदाधिकारियो की मौजूदगी में कराया। इंतजामिया कमेटी द्वारा अपने खर्चे पर शव को शुपूर्दे खाक करने में पूरी परम्परा का निर्वहन किया जिसे सराहा जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी के सदर याकूब अख्तर, सेक्रेटरी मो फरीद, नायब सदर मो असरफ, नायब सेक्रेटरी हाजी मंजूर अहमद, शमषेर खान गुड्डू, अहमद रजा राईन, मुहर्ररम अली, फिरोज, बबलू राईन,हाजी सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।
ईद की नमाज खराब कर खलफसाद का किया गया प्रयास-सदर
ओबरा-सोनभद्र। इंतजामिया कमेटी के सदर याकूब अख्तर ने शनिवार की देर शाम थाने को दिये तहरीर में कहा कि कुछ लोग ईद की नमाज खराब करने व खलफसाद करने के उद्देष्य से ईद के दिन ध्वनि विस्तारक से एलान करने लगे जिससे नमाज के दौरान बाधा उत्पन्न हो गया। श्री अख्तर ने कहा कि अहमद नगर स्थित ईदगाह में इंतजामिया कमेटी की देख रेख में ईद व बकराईद की नमाज होती है। ईदगाह मंे नमाज खत्म होने के बाद नूरी मस्जिद में नमाज होती है। पिछले साल ईदउल अजहा के नमाज के दौरान नूरी मस्जिद के जिम्मेदार लोग ध्वनि विस्तारक चालू करके नमाज में बाधा पहुचायी थी। इसकी मौखिक षिकायत कमेटी ने नूरी मस्जिद के जिम्मेदार लोगो से की गयी थी बावजूद इसके लोगो ने नमाज में बाध पहुचाने का प्रयास किया। प्रषासन द्वारा पहले ईदगाह मे नमाज के बाद नूरी मस्जिद में नमाज पढने का समय तय किया गया था। तय समय के अनुसार ईदगाह मे नमाज अदा की जा रही थी इसी दौरान नूरी मस्जिद से ध्वनि विस्तारक चालू कर एलान शुरू कर दिया गया । जिससे नमाज में बाध उत्पन्न हो गया किसी तरह इमाम ने नमाज को पूरा कराया। नमाज को पूरा कराने के बाद जामा मस्जिद के इमाम हाफिज कारी मौलाना मोहम्मद असलम इंतजामिया कमेटी व प्रषासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये अपील किया था कि नमाज में बाधा पहुचाने वाली समस्या का निराकरण कराया जाय क्योकि यह दुसरी बार नमाज में बाधा पहुचाने का प्रयास किया गया है। समस्याओ की ओर ध्यान आकृष्ट कराना कही से गलत नही है। श्री अख्तर ने कहा कि जिन लोगो ने नमाज में बाधा पहुचाने का प्रयास किया है वही लोग उनकी अपील को गलत ढंग से प्रचारित कर खलफसाद करने का प्रयास कर रहे है। श्री अख्तर ने कहा कि इमाम को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कामयाब नही होने दिया जायेगा।
