घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। जिलाधिकारी ने मामले की जांच का दिया आदेश।
जौनपुर - जय सिंह - नगर लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर एक दुकान में आक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से पूरा मकान और दुकान धराशायी हो गया इस हादसे में 6 लोग की मौत हो गई तथा 4 लोग गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे है। इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगो को निकालकर अस्पताल भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर मोहल्ले निवासी हरिश्चंद्र पटेल अपने घर के नीचे बने दुकान में राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ले में स्थित सिंह आक्सीजन गैसेज में गुरूवार की शाम लगभग 5 बजे तेज धमाके के साथ आक्सीजन सिलेण्डर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान पूरी तरह से जमींदोज हो गयी। मलबे में दुकान में मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि राहगीर भी दब गये। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी जिसकी जानकारी होने पर पुलिस व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। वहीं जिलाधिकारी अरिवंद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी भी मौके पर पहुंच गये। मलबे में दबे लोगों को निकालकर आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि घायलो में आनंद यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी जमैथा थाना जफराबाद,संजय पुत्र रामलाल निवासी कटहरा थाना जलालपुर,महताब आलम पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी कचगांव नईबाजार थाना जफराबाद और ज्योति यादव पुत्र लद्वमी शंकर निवासी जमैथा थाना जफराबाद शामिल है। वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल राहत व बचाव में जुटी टीम उसकी तलाश कर रही है।
