Breaking

20 February 2019

मुंबई / आकाश अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, फाल्गुनी पाठक ने एंटीलिया में दी प्रस्तुति

फाल्गुनी पाठक के गानों पर मेहमानों ने किया डांडिया।
मुंबई. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में मंगलवार को एक पार्टी रखी गई। इसमें परिवार के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। इस दौरान गुजराती फोक सिंगर फाल्गुनी पाठक ने विशेष प्रस्तुति दी। अंबानी परिवार डांडिया करता नजर आया। तस्वीरों में मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन, टीना अंबानी, आकाश अंबानी, सिंगर तुषार त्रिवेदी भी दिखे।
आकाश की शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे। बारात 9 मार्च को दोपहर 3.30 बजे निकलेगी। जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी। 10 और 11 मार्च को अंबानी-मेहता परिवार रिसेप्शन देंगे। जिसमें देशे-विदेश की नामी हस्तियां शामिल हाेंगी।
स्पेशल है शादी का कार्ड
इसके बॉक्स को खोलते ही अच्युतम केशवम्, कृष्ण दामोदरम भजन की धुन बजती है। कार्ड खोलने पर गणपति नजर आते हैं। अंदर शादी के कार्यक्रमों का समय और अन्य जानकारी दी गई है। कार्ड में नीता और मुकेश अंबानी के सिग्नेचर वाला हाथ से लिखा शुभकामना संदेश भी है। कार्ड को राधा-कृष्ण की लीलाओं की खूबसूरत तस्वीरों से डिजाइन किया गया है।
आकाश और श्लोका की शादी के कार्ड की कीमत पता नहीं चल सकी है। पिछले साल दिसंबर में हुई मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी के कार्ड की कीमत 3 लाख रुपए थी। ईशा की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई है। ईशा के प्री-वेडिंग फंक्शन में पॉप सिंगर बेयॉन्से, हिलेरी क्लिंटन जैसी दुनिया की जानीमानी हस्तियों ने शिरकत की थी।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages