Breaking

20 February 2019

कानपुर के पास कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में धमाका

Explosions inKalindi Express  toilet in Kanpur , Know here news - Kanpur News in Hindi
कानपुर। कालिंदी एक्सप्रेस के टॉयलेट में बुधवार शाम को धमाका हो गया। बर्राजपुर स्टेशन में धमाका सुनाई दिया ।इसमें अभी तक कोई हताहत के समाचार नहीं मिले हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार शाम सात बजकर दस मिनट पर हादस हो गया है। यहट्रेन के टॉयलट के अंदर हुआ है।यह ट्रेनकानपुर से भिवानी जा रही थी।


कानपुर के पास कालिंदी एक्सप्रेस में बुधवार शाम धमाका हुआ है। शुरुआती खबर के अनुसार, शाम 7 बजकर 10 मिनट पर इस ट्रेन के जनरल कोच के टॉयलेट में ये धमाका हुआ है।

बताया जा रहा कि ये धमाका कम तीव्रता का था, धमाका होते ही वहां भगदड़ मच गई। ट्रेन में धमाका होते ही अफरातफरी का माहौल बन गया । फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके की ओर रवाना हो गए हैं। धमाके से टॉयलेट की छत उड़ गई और धमाका होते ही वहां धुआं फैल गया।


एसएसपी कानपुर मौके पर पहुंच गए हैं। एडीजी रेलवे के मुताबिक इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ट्रेन के सभी कोचों की जांच की जा रही है। 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages