Breaking

5 February 2019

गांधीजी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा पांडेय गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई की मांग

Image result for pooja pandey gandhi
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के नौरंगाबाद क्षेत्र में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर बापू के पुतले पर पिस्टल से गोलियां चलाकर उनकी हत्या का सीन दोहराने की मुख्य आरोपी और अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे देशद्रोह करार देते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
खबरों के मुता‍बिक, महात्मा गांधी की पुण्‍यतिथि पर अलीगढ़ में हिन्दू महासभा के लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पिस्टल से गोलियां चलाकर बापू के पुतले के जरिए उनकी हत्या का सीन दोहराया था और उस वीडियो को वायरल कर दिया था।
पुलिस ने इस मामले की मुख्‍य आरोपी पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बीते करीब एक हफ्ते से संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
वायरल हुए वीडियो में सभी लोग गांधीजी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद अलीगढ़ के गांधीपार्क थाने में पूजा और अशोक समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब तक पूजा और उसके पति समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इस शर्मनाक कृत्‍य के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने इसे देशद्रोह करार देते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रपिता के पुतले पर गोलियां चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरन वायरल किया जा रहा है।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages