Breaking

3 December 2018

दिल्ली के होटल ताज में होगा प्रियंका-निक का रिसेप्शन, PM मोदी हो सकते हैं शामिल

Image result for दिल्ली के होटल ताज में होगा प्रियंका-निक का रिसेप्शन, PM मोदी हो सकते हैं शामिल\
जोधपुर में शादी के बंधन में बंधन के बाद सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस  प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनास दिल्ली पहुंचे. दिल्ली में मंगलवार को दोनों की शादी का रिसेप्शन रखा गया है. इस रिसेप्शन में बॉलीवुड समेत कई जानी मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. इनमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं.

प्रियंका और निक ने पीएम मोदी को रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. पीएम मोदी इससे पहले विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल हो चुके हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि वे अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं.

बता दें कि निक और प्रियंका ने शनिवार को राजस्‍थान के जोधपुर में ईसाई रीति-रिवाज से शादी करने के बाद अगले दिन हिन्दू रीति रिवाज से भी शादी की थी. इस स्टार कपल ने शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को चुना था.

सोमवार को ये कपल जोधपुर से दिल्ली पहुंचा. जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका मांग में सिन्दूर और हाथों में चूड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, वहीं उनके पति निक जोनास भी अपने खास अंदाज़ में काफी हैंडसम लग रहे थे. एयरपोर्ट पर निक जोनास भारतीय अंदाज में सभी को नमस्कार करते दिखे. साथ ही देसी गर्ल प्रियंका भी फैन्स का अभिवादन करती नजर आई.

बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक इसके बाद एक और रिसेप्शन मुंबई में देंगे, हालांकि ये रिसेप्शन किस दिन होगा फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है.

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages