Breaking

14 November 2018

फिर सस्‍ता हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर में क्या है रेट

नई दिल्‍ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 15 पैसे प्रति लीटर कम होकर 77.28 रुपये प्रति लीटर पर आ गई और डीजल 10 पैसे प्रति लीटर घटकर 72.09 रुपये प्रति लीटर हो गया, वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई जिसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 82.20 रुपये वहीं डीजल के दाम 11 पैसे घटकर 75.53 रुपए प्रति हो गए।
PunjabKesari
पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.28  रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 82.80 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 79.21 रुपए प्रति लीटर हरियाणा में 76.13 रुपए प्रति लीटर , हिमाचल में 75.98  रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 80.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

शहरपेट्रोल की कीमतें (रुपए में)डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 77.28 रुपए72.09 रुपए
मुंबई  82.80 रुपए75.53 रुपए
कोलकाता 79.21 रुपए73.95 रुपए
हरियाणा76.13रुपए71.03रुपए
हिमाचल प्रदेश75.98रुपए69.85 रुपए
चेन्नई   80.26रुपए76.19 रुपए
PunjabKesari
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 82.46 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 83.07 रुपए, लुधियाना में 82.93 रुपए और पटियाला में  82.86 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
शहर   पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर82.46
अमृतसर83.07
लुधियाना 82.93
पटियाला 82.86

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages