Breaking

3 October 2018

गैंगरेप ब्लैकमेलिंग के मामले में मुकदमा दर्ज



जय सिंह
जौनपुर- सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामनाथ हटिया निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को लोहिन्दा वंधवा बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने महिला हेल्पलाइन व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी रामनाथ हटिया निवासी पड़ोसी दुकानदार प्रदीप हलवाई ने वर्षों पू्र्व उसके साथ रेप करके सीडी बना लिया था।फिर ब्लैक मेलिंग के द्वारा लाखों रुपया ऐंठने के साथ मेरे साथ गैंगरेप की घटना को भी अंजाम दिया था।जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष सुजानगंज का कहना है इस मामले में मुकदमा दर्ज है।आरोपी पूंछतांछ के लिये हिरासत में ले लिया गया है। महिला के बयान और मेडिकल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages