घटना संभल जिले के असमोली थाने के मंसूरपुर माफी गांव की है. शुक्रवार देर रात देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी बीच गाड़ी पर सवार लोगों को रोकने की कोशिश की गई.
यूपी पुलिस की एक और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. हुआ यूं कि संभल पुलिस बदमाश का पीछा करते हुए जंगल की तरफ पहुंच गई, तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने गोली चलाई. लेकिन वहां मौजूद एक दरोगा की पिस्टल से लाख कोशिश के बाद भी गोली नहीं चल पाई. दरोगा कोशिश करते रहे और जब पिस्टल से गोली नहीं निकली. तो, उन्होंने मुंह से ही ठांय-टांय बोलकर, गोली चलने की आवाज निकालनी शुरू कर दी.
इस दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए. पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
ये पूरी घटना संभल के असमोली थाने के मंसूरपुर माफी गांव की है. जहां शुक्रवार देर रात देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी बीच गाड़ी पर सवार लोगों को रोकने की कोशिश की गई. पुलिस को देखकर बैरियर तोड़ते हुए भागने लगे.

पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिसकी पहचान 25 हजार के इनामी बदमाश मुदित शर्मा के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश के पास से लूट की स्कार्पियो सहित 315 बोर तमंचा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
बदमाश मुदित शर्मा पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों के केस दर्ज है. घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस इनामी बदमाश से पूछताछ कर रही है.