नरेंद्र दुबे
हावड़ा- अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की हावड़ा शाखा द्वारा नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के जन्मदिन पर व्याख्यान में उपस्थित रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी, श्री शंकर राय चौधरी ,नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस का भी स्वागत किया गया। हावड़ा शाखा के अध्यक्ष प्रकाश किला ने रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बक्शी को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर पुस्तक का विमोचन भी हुआ। हावड़ा शाखा के सचिव सुरेश अग्रवाल, विनोद टिकरीवाल, प्रदीप लोहारीवाला, सुशील चौधरी, व अन्य सदस्य उपस्थित थे।पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष श्री सुदेश अग्रवाल है।
