सुरेन्द्र मुनोत
निंबाहेड़ा, 11 अक्टूबर! अपने सामाजिक दायित्वों को समय-समय पर निभाने के साथ वंडर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड बेस्ट प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी अग्रणी रहने पर *पोलीटिकल टाइम्स इंडिया एवं इंटरनेशनल फेसबुक मित्रों के अवॉर्ड इन सेमिनार की ओर से वंडर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड को बेस्ट इंडस्ट्री इंडिया अचीवमेंट नेशनल अवॉर्ड 2018 के लिए चयन किया गया था और यह अवॉर्ड 29 जुलाई 2018 को "ब्रज दर्शन म्यूजियम" नाथद्वारा में इंटरनेशनल फेसबुक मित्रों के अवॉर्ड - सेमिनार में प्रदान किया जाना था किसी कारण से कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हो सके तो यह अवॉर्ड 10 अक्टूबर को सायं निंबाहेड़ा के दशहरा ग्राउंड में राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री श्री चंद कृपलानी सामाजिक न्याय के पक्षधर डॉ शोकीन वर्मा, राजस्थानी शेर के संपादक टी.डी. सनाढ्य ने वंडर सीमेंट के हेड एस एन. जोशी व वाणिज्य प्रमुख नितिन जैन को राष्ट्रीय पटका गले में धारण कराकर व पगड़ी पहनाकर आकर्षक मोमेंट सर्टिफिकेट के साथ बेस्ट इंडस्ट्री इंडिया अचीवमेंट नेशनल अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किया गया ! वंडर सीमेंट की इस उपलब्धि पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, संगठनों के प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है ! उधर कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है यह अवार्ड मिलने से हमें और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी और कंपनी अपने सिद्धांतों पर इसी तरह आगे बढ़ती हुई राष्ट्र और समाज के प्रति सहयोगात्मक भूमिका निभाएगी।इस सुनहरे मौके पर क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक नवलखा तथा नगर के कई जनप्रतिनिधि, और तमाम इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
