Breaking

22 September 2018

जौनपुर के कोटेदारों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्ति कार्यालय पर किया जबर्दस्त प्रदर्शन


 जौनपुर - जय सिंह-  आल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर जनपद के कोटेदारों ने शनिवार को जिलापूर्ति कार्यालय पर जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुये विभाग को अपनी 5 सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपा।इतना ही नहीं, राशन व तेल का उठान भी नहीं किया जिसके चलते उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें हुईं।जिलाध्यक्ष हरसू सिंह, पद्माकर उपाध्याय व दयाशंकर निगम के संयुक्त नेतृत्व में किये गये प्रदर्शन के दौरान कोटेदारों ने मांग किया कि अन्य राज्यों की भांति यहां भी 25 हजार रूपये मानदेय या 200 रूपये प्रति कुंतल कमीशन दिया जाय। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत डोर स्टेप डिलवरी लागू किया जाय। लदाई-उतराई का भुगतान विभागीय स्तर से किया जाय। पूर्व के सभी बकायों का शेष भुगतान तत्काल किया जाय। गोदामों से शत-प्रतिशत खाद्यान्न तौल कर दिया जाय। साथ ही बोरी का वजन भी दिलाया जाय। इस दौरान जबर्दस्त नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुये कोटेदारों ने प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी अरूण वर्मा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन करने वाले कोटेदारों में भोला राम सरोज, अरविन्द सिंह, शोक सिंह, राम सम्भार, राकेश चौहान, कृष्ण कुमार जायसवाल, अछैबर यादव, गिरजाशंकर यादव, नन्द लाल, संजय शुक्ला, राय साहब, अनिल यादव, संजय राय, राज बहादुर चौहान, जगदीश यादव, सरोज श्रीवास्त, सलीमुल्ला, अशोक कुमार, संतोष कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद थे।

.

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages