Breaking

23 July 2018

साध्वी से मसाज कराने वाले SHO का ट्रांसफर, कहा- 'करवा रहे थे एनर्जी हीलिंग'

साध्वी से मसाज कराने वाले SHO का ट्रांसफर, कहा- 'करवा रहे थे एनर्जी हीलिंग'
दिल्ली के जनकपुरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंद्रपाल का एक साध्वी से हेड मसाज करवाते हुए फोटो वायरल हो रहा है. जब मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जानकारी में आया तो उन्हें इस आरोप में डिस्ट्रिक्ट लाइन भेज दिया गया और उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

फोटो में साध्वी एसएचओ के सिर का मसाज करती हुई दिख रही है. फोटो वायरल होने के बाद तत्काल प्रभाव से एसएचओ को वहां से हटा दिया गया है.
आरोप है कि वह पुलिस की वर्दी में उत्तम नगर की एक साध्वी नमिता आचार्य के पास गए और उससे सिर में मालिश करवाई.  हालांकि इस मामले में एसएचओ ने अपनी सफाई में कहा कि वो कई दिनों से काफी परेशान चल रहे थे इसलिए किसी के कहने पर साध्वी के पास एनर्जी हीलिंग के लिए गए थे.

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages